Menu
blogid : 10509 postid : 42

ये तो ठहरे ’सेलिब्रिटी’ …… केस क्या बनाओगे?

बेबाक 'बकबक'....जारी है..
बेबाक 'बकबक'....जारी है..
  • 66 Posts
  • 273 Comments

हिट एंड रन केस में सलमान खान को बचा रही मुंबई पुलिस’। यह कहना है है पूर्व आपीएस वाईपी सिंह का। इसे एक अखबार में पढ़ा तो जोर से हंसने का मन हुआ। लेकिन तभी गौर किया मामला ’वांटेड’ का है। खामोश रहने में ही अपनी भलाई समझी।
और वैसे भी कहीं सल्लू के किसी प्रशंसक को मेरे हंसने का कारण पता चल गया तो गजब हो जाएगा। वो कहते हैं न कि दीवारों के भी कान होते हैं।
उन्होंने बीते शुक्रवार को यह आरोप लगाया है। साथ ही इस केस के जांचकर्ताओं के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार से उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है।
गौरतलब है कि 28 सितंबर,2002 को फिल्म अभिनेता सलमान खान की कार से सड़क किनारे सो रहे कुछ लोग कुचल गए थे। बांदा की ट्रायल कोर्ट ने इस केस में 39 गवाहों को समन भेजा था।लेकिन पुलिस ने महज 5 लोगों को ही इसमें समन भेजा।इतना ही नहीं 13 गवाहों में से भी केवल एक ही कोर्ट तक पहुंचा। एक ’वीआईपी’ के खिलाफ वाईपी साहब का ऐसा बयान ! मानना पड़ेगा आपको । शायद इन्हें ’दबंग’ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। भाईजान ’हीरो’ हैं। वे अगर एक बार कमिटमेंट कर लेते हैं तो फिर किसी की भी नहीं सुनते हैं। चाहे वो उनकी कार से मरा हुआ व्यक्ति हो,काला हिरन हो ,पुलिस हो या फिर कोर्ट। अरे वाईपी साहब आपको शायद नहीं पता कि भाईजान एक ’सेलेब्रिटी’ हैं। और सेलेब्रिटी कोई जुर्म भला कैसे कर सकता है! जुर्म तो केवल आम आदमी ही करता है न! क्या कभी किसी वीआईपी को सालों तक जेल में रातें काटते सुना है? अच्छा-अच्छा शायद ऐसे लोगों की समाज को जरूरत होती होगी। इसीलिए उन्हें ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रखा जा सकता। वैसे भइया, ये ’वीआईपी’ का टैग भी बड़ी चीज है।
और अगर किसी ऐसी शख्सियत को जेल में कुछ दिनों के लिए रहना भी पड़ जाए तो उसे ऐसा लगना चाहिए कि वह ’बिग बॅास’ के घर में है। ठीक उसी तरह सुविधाएं और आराम मुुहैया कराई जाती हंै। अरे भाई !कहीं नाराज होकर उसने ’बिग बॅास’ को होस्ट करने से मना कर दिया तो? कहां जाएगा शो और कहां ठहरेगी उसकी टीआरपी ?
श्रीमान अधिकारी महोदय,अब भाईजान से यह सब बातें करोगे तो हो सकता है कुछ ऐसा जवाब मिले। ’अब गड़े मुर्दे उखाड़ने से क्या फायदा?’ वैसे मियां का कहना भी सही ही है। गड़े मुर्दे तो अब तक शायद राख के ढेर में मिल गए होंगे। शिनाख्त करना भी एक बड़ी चुनौती होगी। इससे अच्छा है कि बातचीत करके इस मसले को सुलझा लिया जाए। जैसा कि लगभग हर एक ’सेलेब्रिटी’ के केस में होता चला आ रहा है।
अब तो ये तो हमारी परंपरा में शामिल हो गया है न! फिर आप भला परंपरा कैसे तोड़ सकते हैं?
फिलहाल ,वाईपी जी आप एक बात अच्छे से समझ लीजिए। आप एक सोए हुए ’टाइगर’ को जगा रहे हैं। जाने -अनजाने आप उसकी गुफा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। जरा संभल कर पंगा लीजियेगा। मैंने तो यहां तक सुना है कि वो दोबारा से अपनी दबंगई जल्द ही पेश करते नजर आएंगे। यकीन न हो रहा हो तो आप किसी सिने प्रेमी से पूंछ लीजियेगा। कहीं आपकी भी आवाज सल्लू के अनुयायियों के ’शोर’ से दब कर न रह जाए। हां ,जी भाईजान के प्रशंसको की संख्या कइयो करोड़ों में है। और अगर इन्हें आपका यह कदम नागवार गुजरता है ३ण् तो राम ही राखे। बस आपसे यही गुजारिश है कि अगर आप पुख्ता सुबूतों और दस्तावेजों से लैस हैं,तभी अगला कदम उठाइयेगा।
वो क्या है न ,भगवान भी उन्हीं की मदद करता है,जो खुद की मदद करता है।
भगवान करे आप अपने मकसद में सफल हो जाएं। वैसे अधिकारी महोदय बुरा न मानियेगा,लेकिन मुझे आपका प्रयास व्यर्थ ही लग रहा है।
Wanted-Salman-Khan-Hindi-Movie

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply